बरियावन बाजार में कद्दू काटते युवा कांग्रेस के पदाधिकारी।
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को अकबरपुर के बरियावन बाजार में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया और केक के रूप में कद्दू काटा। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हेमंत यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और सरकार की रोजगार विरोधी नीतियों के खिलाफ सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। युवाओं ने अपने सीवी व शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रतियों को जलाकर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार युवाओं को नौकरी देने में नाकाम रही है। शिक्षित युवा नौकरी पाने को दर-दर भटक रहे हैं। इस अवसर पर कादिर पठान, अंशु मौर्य, मनीराम, राकेश कुमार, शैलेंद्र कुमार, शालू सिंह, बब्बू, प्रवेश, जय सिंह, महबूब आलम, विकास, धीरज, दुर्गेश, रवि कुमार, वीरेंद्र यादव, शशिकांत वर्मा समेत अन्य लोग शामिल रहे। संवाद