फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: युवक को पीटकर मार डाला, पिता-पुत्र पर एफआईआर दर्ज

Tue, 25 Nov 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विपुल सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। सम्मनपुर के केशवपुर कटुईया गांव में रविवार रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी पिता-पुत्र ने पहले युवक को बांधकर लाठियों से पीटा। बेसुध होने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग निकले। लोगों की मदद से पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस दोनों को तलाश रही है।
विज्ञापन

सम्मनपुर के पलई कल्याणपुर गांव निवासी विपुल सिंह (27) रविवार शाम अपने घर से निकले थे लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने काफी तलाश मगर पता नहीं चला। इसी बीच सोमवार सुबह पुलिस ने गांव पहुंचकर परिजनों को विपुल की मौत होने की जानकारी दी। परिजनों व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विपुल रात करीब 12 बजे केशवपुर कटुईया गांव निवासी रामतीरथ के घर के बाहर से गुजर रहा था।
यहां रामतीरथ व उसके पुत्र अतुल ने मिलकर उसे पकड़ लिया और उसके हाथ-पैर बांधकर लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। बताते हैं कि पिटाई के दौरान विपुल लगातार गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपी नहीं पसीजे। लहूलुहान होकर वह सड़क पर गिर गया और बेहोश हो गया। इस बीच स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। डायल 112 की टीम गांव पहुंची और बेसुध हालत में उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। इस दौरान आरोपी पिता-पुत्र भी अस्पताल पहुंचे। यहां विपुल की मौत की खबर पाकर दोनों भाग निकले।
विज्ञापन


माता-पिता पर टूटा दुखों का पहाड़, पत्नी से हो चुका है अलगाव
परिवार के लोग देर रात तक विपुल को खोजते रहे लेकिन पता नहीं चल सका। पुलिस जब रविवार को विपुल के घर पहुंची और मौत होने की जानकारी दी तो परिजन बेसुध हो गए। मां सोनी सिंह और पिता राम सकल सिंह तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे। बेटे का शव देख दहाड़े मारकर रोने लगे। परिवार में एक विवाहित बहन और एक छोटा भाई है। विपुल की शादी हो चुकी थी, लेकिन पत्नी से अलगाव हो गया था। इसके बाद से वह काफी शराब पीने लगा था। घटना के समय भी विपुल के नशे में होने की बात कही जा रही है।



घटना के कारणों पर संशय बरकरार
घटना के कारणों को लेकर संशय बना हुआ है। कुछ लोग कह रहे हैं कि विपुल शराब के नशे में आरोपियों के घर में घुस गया था, जिसके बाद इन लोगों ने उसे बुरी तरह पीट दिया। वहीं कुछ लोग इसे दबंगई के चलते अंजाम देने की बात कर रहे हैं। रामतीरथ के विरुद्ध सम्मनपुर थाने में कई मुकदमें भी दर्ज हैं और वह मनबढ़ किस्म का व्यक्ति बताया जा रहा है। पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।


परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


- नीतीश तिवारी, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें