फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में फांसी लगाकर युवक ने दी जान, छानबीन में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरौला मोहल्ले में सोमवार देरशाम एक युवक ने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिवारीजनों को जानकारी होने पर उसे तुरंत फांसी के फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार देरशाम अमरौला मोहल्ला निवासी आशाराम के घर उस समय रोना पिटना मच गया, जब परिजनों ने देखा कि घर के एक कमरे में फंदे के सहारे सचिन (18) वर्ष का शव लटक रहा है। इस घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों की चीख पुकार सुनकर आस पास के नागरिक भी मौके पर पहुंचे। शव को तत्काल फंदे से नीचे उतारा गया। इसके बाद परिजन निजी वाहन से उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। तब तक विलंब हो चुका था। चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
इस बीच जानकारी मिलते ही अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल नीरज सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल अभी मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें