फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: प्रेमिका का गर्भपात कराने पहुंचा प्रेमी, रक्तस्राव से मौत; मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था क्लीनिक

Fri, 14 Aug 2026 05:49 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में मेडिकल स्टोर की आड़ में संचालित क्लीनिक में गर्भपात के दौरान युवती की मौत हो गई। वह छह माह की गर्भवती थी। प्रेमी लेकर क्लीनिक पहुंचा था। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
गर्भपात के दौरान युवती की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में सम्मनपुर बाजार में मेडिकल स्टोर की आड़ में संचालित अवैध क्लीनिक में गर्भपात के दौरान दलित युवती की मौत हो गई। मृतका का प्रेमी उसका गर्भपात कराने के लिए उसे घर से बहाना बनाकर लेकर पहुंचा था। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक इंद्रजीत और प्रेमी को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


बताया गया कि सम्मनपुर निवासी 20 वर्षीय युवती का जलालपुर निवासी प्रमोद विश्वकर्मा के साथ काफी समय से प्रेम संबंध था। करीब छह माह पहले युवती गर्भवती हो गई थी, लेकिन उसने इसकी जानकारी परिवार के लोगों को नहीं दी थी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे युवती अपनी मां व अन्य लोगों की गैर मौजूदगी में घर से प्रेमी प्रमोद के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने की बात कहकर निकल गई थी। 

झांसा देकर युवती को भर्ती कर लिया

इसके बाद प्रमोद युवती को अपने साथ सम्मनपुर बाजार स्थित रितिका मेडिकल सेंटर के नाम पर संचालित हो रहे क्लीनिक में ले आया। वहां संचालक इंद्रजीत ने सामान्य ढंग से प्रसव कराने का झांसा देकर युवती को भर्ती कर लिया। बताया जा रहा है कि इंद्रजीत व उसकी पत्नी करीब पांच वर्षों से प्रसव व गर्भपात कराने का खेल खेल रहे हैं। 

क्लीनिक में युवती को दवा खिलाई गई। इसके बाद उसे रक्तस्राव शुरू हो गया। युवती को रातभर भर्ती रखा गया। शुक्रवार सुबह हालत बिगड़ने पर प्रमोद ने युवती के घर फोन करके उसकी मां व अन्य परिजनों को जानकारी दी। मां ने किसी अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद परिजन क्लीनिक पहुंचे। तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। 

क्लीनिक संचालक व प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में लिया

सूचना पर एसओ अभिषेक त्रिपाठी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। क्लीनिक संचालक इंद्रजीत व प्रेमी प्रमोद को हिरासत में लिया। सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें