आनन फानन उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। मीरानपुर मोहल्ला निवासी मोहम्मद इकबाल का 19 वर्षीय पुत्र इम्तियाज अहमद ने गुरुवार शाम किसी कारणवश जहरीला पदार्थ खा लिया।
इसकी जानकारी उसने परिजनों को तब दी, जब उसकी स्थिति गंभीर हो गई। जहर खाने की बात सुनकर परिवारीजनों के होश उड़ गए। उसे तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।