जलालपुर। कस्बे के एक मोहल्ले में 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक का शव करीब दो दिन तक कमरे में पड़ा रहा। शुक्रवार सुबह कमरे से दुर्गंध उठने पर घर के लोगों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
आस पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि युवक को नशे का इंजेक्शन लेने की आदत थी। इस वजह से घरवाले भी उससे ज्यादा मतलब नहीं रखते थे। वह मकान में पहली मंजिल पर बने कमरे में रहता था। परिवार के अन्य सदस्य ग्राउंड फ्लोर के कमरों में रहते थे। वह दो दिन से कमरे से नहीं निकला था। शुक्रवार सुबह दुर्गंध आने पर घटना की जानकारी हुई।
परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि मामले में अभी तक कोई शिकायत पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।