फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: युवक का कमरे में फंदे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर के करमैनी गांव में बुधवार दोपहर अजय (20) का शव घर के अंदर फंदे से संदिग्ध अवस्था में लटकता मिला।
विज्ञापन

करमैनी गांव निवासी नंदलाल के मुताबिक बुधवार को उनका पुत्र अजय सुबह से अपने कमरे में था। दोपहर तक कमरे से कोई हलचल न होने पर परिजनों ने जब कमरे में जाकर देखा तो अजय का फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और आननफानन बसखारी स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर पहुंच गए।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार मृतक के घर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अजय तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की और परिवार के लोगों के बयान दर्ज किए। इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें