फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के देवरिया पंडित गांव में शुक्रवार रात उमेश यादव का शव घर के बाहर नीम के पेड़ से रस्सी के फंदे से लटकता मिला। परिवार के लोगों ने आत्महत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


गांव निवासी उमेश यादव (35) शुक्रवार रात करीब 11 बजे पत्नी चंद्रावती से विवाद के बाद मारपीट कर पत्नी और दोनों बेटियों को घर से बाहर निकाल दिया था। पत्नी गांव में किसी परिचित के घर चली गई और मायके वालों को घटना की जानकारी दी। रात करीब दो बजे उमेश ने सीढ़ी के सहारे घर के बाहर नीम के पेड़ पर फांसी लगा ली। रात करीब तीन बजे पहुंचे ससुर ने उसका शव पेड़ से लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। परिजनों व ग्रामीणों के अनुसार उमेश शराब का आदी था और आए दिन पत्नी से विवाद होता था। उमेश की दो बेटियां साक्षी (9) और दीक्षा (6) हैं। माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है।
पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम शव घर पहुंचा तो दोनों मासूम बेटियां पिता को देखकर रोती रहीं, जबकि पत्नी चंद्रावती बेसुध रहीं। परिवार के लोगों ने बताया कि बड़े भाई दिनेश के दिल्ली से आने के बाद रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। थानाध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजनों के कहने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें