फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पंखे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के अढ़नपुर निवासी अतुल (21) का शव घर के अंदर पंखे से साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों के अनुसार अढ़नपुर बाजार में अतुल किराने की दुकान चलाते थे। मंगलवार को भी वह रोज की तरह अपनी दुकान बंद करके घर के पीछे बने मकान में सोने चले गए थे। घर में उसकी मां और छोटी बहन के अलावा कोई और सदस्य नहीं था। बुधवार की सुबह परिजन कमरे में अतुल का शव लटका देखकर सन्न रह गए। तत्काल घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष कृष्णबली सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें