फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन से मिलने गए युवक की लाठी-डंडों से पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलीगंज थाना अंतर्गत खासपुर स्थित बहन के घर गए युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। इसमें उसे गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बाद में पीड़ित ने मामले में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत कटौना गांव निवासी अरशद (28) पुत्र सकलैन बुधवार सुबह अलीगंज थाना अंतर्गत खासपुर गांव में अपनी बहन के घर गया हुआ था। किसी बात को लेकर उसका बहन के ससुर व जेठ से विवाद हो गया।
आरोप है कि कहासुनी के बीच विपक्षियों ने लाठी-डंडे से युवक की पिटाई शुरू कर दी। चीख पुकार व गुहार पर आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर समझाकर मामला शांत कराया। मारपीट में युवक को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय इलाज के बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस बीच पीड़ित ने मामले में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें