फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: टाॅर्च दिखाने पर युवक की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। थानाक्षेत्र बेवाना के इटरौरा अशरफाबाद गांव में शुक्रवार देर रात चेहरे पर टाॅर्च दिखाने से नाराज व्यक्ति ने एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी भाग निकला। मृतक के परिजन की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


इटरौरा अशरफाबाद निवासी मेवालाल का बेटा पंचम (21) शुक्रवार रात चचेरे भाई अभिषेक के साथ खेत की सिंचाई करने जा रहा था। पंचम के हाथ में टाॅर्च थी। इस बीच सामने से आ रहे गांव के मुकेश के चेहरे पर टॉर्च की रोशनी पड़ गई। मुकेश ने एतराज जताया तो दोनों में विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इस बीच मुकेश ने पंचम को पटक दिया और उसका गला दबा दिया। अभिषेक ने बीच बचाव की कोशिश की, लेकिन दोनों का अलग नहीं कर सका।

अभिषेक शोर मचाते हुए घर की तरफ भागा और परिजन को वारदात की जानकारी दी। परिजन जब तक मौके पर पहुंचते तब तक आरोपी मौके से भाग चुका था और पंचम मरणासन्न पड़ा था। परिजन उसे उठाकर घर ले आए। फिर एंबुलेंस के जरिये अकबरपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पिता मेवालाल की तहरीर पर आरोपी मुकेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया। आरोपी को रात में ही गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल का एएसपी संजय राय ने जायजा लेकर आश्वस्त किया कि आरोपी को कठोरतम सजा दिलाई जाएगी।

पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था पंचम ः पंचम अपने घर में पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसने हाईस्कूल तक पढ़ाई की थी। वह घर पर ही रहकर खेती करता था। पंचम से बड़े चार भाई पवन कुमार, प्रदीप, अनिल कुमार व मितेंद्र हैं, जबकि एक बड़ी बहन ममता है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव शनिवार को परिजन को सौंप दिया। घरवालों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें