फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को लूटा

Sat, 08 Aug 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने उसे जौनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों ने उसे अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उसे होश आ सका।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव निवासी रामजनम (22) पुत्र रामसरोज शुक्रवार को फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन से जौनपुर जा रहा था। वह जौनपुर स्टेशन पर उतरा तो कुछ ही दूर चलने के बाद जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल जौनपुर में भर्ती कराया। तलाशी में उसके पास मिली डायरी के आधार पर उसके परिवारीजनों को सूचना दी गई। इस पर वहां पहुंचे परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल अंबेडकरनगर चले आए।
विज्ञापन


इलाज के बाद होश में आने पर रामजनम ने बताया कि जब वह जौनपुर रेलवे स्टेशन के निकट पहुंचने वाला था तो बगल की सीट पर बैठे दो युवकों ने उसे चना खिला दिया। इसके बाद उसे बेहोशी छाने लगी। बताया कि किसी प्रकार वह स्टेशन पर उतरा, लेकिन उसके बाद क्या हुआ, इसकी जानकारी उसे नहीं है। बताया कि उसके पर्स में पांच सौ रुपये थे, जिसे युवकों ने निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें