फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, पांच घायल

Mon, 21 Nov 2016 10:07 PM IST
अमर उजाला/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
accident - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
बाइक से रविवार दिन में अकबरपुर जाते समय दो युवक थाना क्षेत्र अंतर्गत बरामदपुर जरियारी गांव के निकट ऑटो रिक्शा की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था। महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत अतरौरा गांव निवासी विश्वनाथ तिवारी (55) गांव के ही एक युवक प्रवेश तिवारी (25) के साथ सोमवार दोपहर अकबरपुर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वे दोनों थाना क्षेत्र के बरामदपुर जरियारी गांव के निकट पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार आटो रिक्शे ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

इससे दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख ऑटो रिक्शा चालक व उसमें सवार यात्री वाहन छोड़कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


गंभीरावस्था में घायल दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने विश्वनाथ को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल प्रवेश की हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इस बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना क्षेत्र आलापुर अंतर्गत रामनगर निवासी मनोज कुमार (58) पुत्र महेंद्र कुमार रविवार देर शाम बाइक से जहांगीरगंज बाजार जाते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले रामनगर सीएचसी फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

वहीं, सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्कीबाजार निवासी महेंद्र (40) पुत्र राजाराम सोमवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अरियाबाजार निवासी गंगाराम (28) पुत्र हंसराज सोमवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इनके अलावा अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत यादवनगर निवासी गिरिजाशंकर (45) पुत्र नन्हें सोमवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय अहिरौली बाजार के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे सीएचसी कटेहरी ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें