अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र मालीपुर के सुरहुरपुर मोड़ के निकट बृहस्पतिवार देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में इलाज के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पड़ोसी जनपद जौनपुर के शाहगंज थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी अनिल कुमार (45) बृहस्पतिवार देर शाम बाइक से मालीपुर बाजार स्थित अपनी बहन से मिलने जा रहे थे। मालीपुर के सुरहुरपुर मोड़ के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। हेलमेट न लगाने से उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। घायल को स्थानीयस्तर पर इलाज के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।