जलालपुर। मालीपुर क्षेत्र में अकबरपुर-मालीपुर मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार शाम करीब 6:30 बजे बंद फाटक के नीचे से बाइक निकालकर रेलवे लाइन पार करने का प्रयास कर रहे शेखपुरा राजकुमारी गांव निवासी लक्ष्मण (40) ट्रेन की चपेट में आ गए। लक्ष्मण किसी कार्य से अवधान इस्माइलपुर गए थे। लौटते समय रेलवे फाटक बंद मिला।
उन्होंने फाटक के नीचे से बाइक निकालकर पार करने का प्रयास किया। इसी दौरान गुजर रही वंदे भारत ट्रेन से बाइक का हैंडल टकरा गया, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल भेजा जहां उपचार चल रहा है। मालीपुर थाना प्रभारी शशांक कुमार शुक्ला ने बताया कि फाटक बंद होने के बावजूद पार करने के प्रयास में यह दुर्घटना हुई। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। (संवाद)