भीटी। क्षेत्र के सरैया बीरसिंहपुर गांव में बुधवार शाम सूरज (35) टिन शेड में लगे बांस में गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे पिता बाबूलाल ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर एंबुलेंस से सीएचसी भीटी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पिता बाबूलाल के मुताबिक सूरज की पत्नी सुमित्रा अपनी आठ वर्षीय पुत्री मीनाक्षी के साथ करीब 10 दिन पहले मायके गई थी। बुधवार को वह मुकदमे के सिलसिले में अंबेडकरनगर न्यायालय गए थे। घर पर सूरज अकेले थे। शाम करीब चार बजे ग्रामीणों ने सूरज को टिन शेड में लगे बांस से गमछे के सहारे लटका देखा। करीब पांच बजे घर पहुंचने पर उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण बली सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद