भीटी। महरुआ के आनंदनगर बाजार में तिंदौली निवासी आकाश मौर्य (20) की सड़क हादसे में मौत हो गई। आकाश मौर्य की आनंदनगर बाजार में चाट-चाउमीन व बाटी-चोखा की दुकान है। आकाश शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे घर से खाना खाकर बाइक से दुकान खोलने जा रहे थे।
दुकान से करीब 300 मीटर पहले पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल आकाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महरुआ थानाध्यक्ष दौमित्र सेन रावत ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)