फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सूरत में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
प्रेम कुमार निषाद। फाइल फोटो
विज्ञापन
कटेहरी। भीटी क्षेत्र के आशाजीतपुर गांव निवासी प्रेम कुमार निषाद (24) की रविवार को गुजरात के सूरत में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनकी आठ माह की गर्भवती पत्नी निशा और पिता रामहरफूल का बुरा हाल है।
विज्ञापन

प्रेम कुमार सूरत की एक कपड़ा फैक्टरी में काम करते थे। रविवार सुबह करीब 10:30 बजे वह कमरे से फैक्टरी जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनका एक हाथ कट गया और सिर में गंभीर चोटें आईं। अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक के भाई अजय ने बताया कि प्रेम कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके मंझले भाई उत्तम कुमार की भी करीब डेढ़ वर्ष पहले अकबरपुर में सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। लगातार दूसरी संतान को खोने से परिवार गहरे सदमे में है। प्रेम कुमार का विवाह करीब एक वर्ष पूर्व निशा निषाद से हुआ था। परिजन शव लेने के लिए गुजरात रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें