फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
सर्वेश सिंह (फाइल फोटो)
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर बुधवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने सर्वेश सिंह (28) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के कूडे़भार दिवाकर पट्टी निवासी जितेंद्र प्रकाश सिंह के मुताबिक उनका बेटा सर्वेश सिंह (28) बुधवार सुबह आठ बजे घर से बाल कटवाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह अकबरपुर रेलवे स्टेशन की ओर चला गया। इसी दौरान अजमेर से किशनगंज जा रही गरीब नवाज ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। स्थानीय लोगों की शिनाख्त के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई।
परिजनों के अनुसार, सर्वेश सिंह ने फार्मासिस्ट की डिग्री ले रखी थी। चार साल पहले एक सड़क हादसे में उनके सिर में चोटें आई थीं, जिसका इलाज चला और वे ठीक होने के बाद एक निजी अस्पताल में काम भी करने लगे थे। हालांकि, बाद में तबीयत दोबारा खराब होने पर उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी और इन दिनों घर पर रहकर ही अपना इलाज करा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की मौत से मां मंजू सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, छोटा भाई शुभम सिंह प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है, जिसे इस दुखद समाचार से गहरा आघात पहुंचा है। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें