फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर

Fri, 25 Mar 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई जबकि कुल पांच अन्य लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर देख टॉमा सेंटर भेज दिया गया, जहां से परिवारीजन उसे बेहतर इलाज के लिए नई दिल्ली ले गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम अकबरपुर थाना क्षेत्र के रगड़गंज निवासी प्रमोद (22) पुत्र लालजी व उसका बड़ा भाई अवनीश (27) एक बाइक से घर जा रहे थे। बताया जाता है कि देर शाम करीब साढ़े आठ बजे डीएम आवास के निकट स्थित दुकान बंद करने के बाद दोनों निकले थे।

दुकान से कुछ दूरी पर आए थे कि इसी बीच टांडा की तरफ जा रही रोडवेज बस ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। इससे प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अवनीश गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल ले आया गया।
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया जबकि अवनीश की हालत को गंभीर देखते हुए परिवारीजन उसे उपचार के लिए दिल्ली लेकर चले गए। घटना के बाद चालक व परिचालक ने थोड़ी दूर जाकर बस खड़ी कर दी और भाग गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने बस में जमकर तोड़-फोड़ भी की।

सूचना पर पहुंची अकबरपुर पुलिस मामले में जांच कर रही है। कुछ देर बाद पुलिस बस को थाने ले गई। उधर, दूसरी घटना में भीटी थाना क्षेत्र के मदारभारी गांव निवासी रवि तिवारी (25) पुत्र दिलीप व भीटी थाना क्षेत्र के भीटी निवासी बृजभूषण (40) पुत्र अच्छेलाल की बाइक आमने-सामने भिड़ गई।

इसमें दोनों को गंभीर चोटें आ गई। बाजार वासियों की सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, टांडा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी महेंद्र कुमार (38) पुत्र श्यामलाल गुरुवार को चिंतौरा चौराहे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया।

उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। अकबरपुर थाना क्षेत्र के शहजादपुर निवासी रंगू (21) पुत्र शीतला गुरुवार शाम शहजादपुर चौक के पास मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गए। बताया जाता है कि वह सड़क पार कर रहा था कि तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

उधर, टांडा थाना क्षेत्र के छज्जापुर निवासी विष्णु कुमार (21) पुत्र नन्हेलाल कश्मीरिया तिराहे के निकट सड़क पार करते समय दुर्घटना का शिकार हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें