अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक युवक व युवती ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां युवक की मौत हो गई जबकि युवती को ट्रॉमा रेफर कर दिया गया। थाना क्षेत्र हंसवर अंतर्गत मुंडेहरा निवासी बृजेश (19) ने रविवार देर शाम विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी तबियत बिगड़ने लगी।
उल्टी व पेट में तेज दर्द होने के बीच परिवारीजनों ने सामान्य ढंग से लेते हुए स्थानीय स्तर पर इलाज कराया लेकिन तबियत में सुधार नहीं हो सका। जब उसने विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी दी तो परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया।
उसे टांडा सीएचसी ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर अलीगंज थाना क्षेत्र निवासिनी युवती ने भी विषाक्त पदार्थ खा लिया।
परिवारीजनों के अनुसार युवती के पेट में तेज दर्द व उल्टी होने लगी तो स्थानीय स्तर पर इलाज कराया लेकिन तबियत में सुधार नहीं हो सका। विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी हुई तो उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे ट्रॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया।