यूपी के अंबेडकरनगर में रविवार की रात करंट लगने से युवक की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बधाते रहे।
विज्ञापन
घटना जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मरहरा मंझरिया टड़वा मौलानी गांव की। गांव निवासी विजय प्रकाश पांडेय की करंट लगने से मौत हुई है। घटना के बाद घरवाले उन्हें लेकर सीएचसी, नगपुर पहुंचे। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी।
पत्नी मोनिका पांडेय ने बताया कि देर शाम खाना खाने के बाद सब लोग सोने के लिए गए। इसी समय पंखा लगाते समय पति विजय को करंट लग गया। घर में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। इनमें बड़ा हेटा हर्षित कक्षा 11वीं का छात्र है। छोटा बेटा हर्ष कक्षा 9 में पढ़ रहा है। विजय की मौत से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।