फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप से कुचलकर युवक की मौत, पिता गंभीर

Thu, 12 May 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जैतपुर में इसी चारपाई पर सो रहे युवक की जीप से कुचलकर हुई मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र जैतपुर के दामोदरपट्टी गांव में बुधवार देर रात जीप से कुचलकर युवक की मौत हो गई जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब गांव में आयोजित रामायण पाठ के दौरान ग्राम प्रधान पुत्र जीप को बैक कर रहा था। घायल ग्रामीण को आजमगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गयाा।
विज्ञापन


पुलिस ने जीप को बरामद करते हुए मृतक के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। किशुनदासपुर ग्राम पंचायत के मजरे दामोदरपट्टी स्थित ब्रह्मधाम पर बुधवार को ग्राम प्रधान शैलेंद्र मिश्र ने रामायण पाठ का आयोजन किया था। इसमें गांव के तमाम लोग जुटे थे। रात दो बजे प्रधान का पुत्र सोनू वहां जीप लेकर पहुंचा।

बताया जाता है कि सोनू जीप को ठीक ढंग सेे खड़ी करने के लिए उसे बैक कर रहा था। इसी बीच अचानक जीप तेजी से पीछे की तरफ बढ़ी। गति इतनी तेज थी कि उसने बगल स्थित संतोष के बरामदे में लगे कच्चे पिलर को तोड़ दिया। बरामदे में सो रहे संतोष (55) पुत्र श्यामदेव व रवि (28) पुत्र संतोष को जीप ने अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चालक जीप छोड़कर भाग निकला। तत्काल बंदीपुर से निजी चिकित्सक बुलाए गए। उन्होंने रवि को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल संतोष को बेहतर इलाज के लिए परिवारीजन साथ लेकर आजमगढ़ चले गए।

 सूचना मिलते ही एसओ जैतपुर संदीप सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घटना में शामिल जीप को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। मृतक के भाई शशि की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सोनू के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। एसओ संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें