फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल से बाइक से घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ससुराल से बाइक से घर लौट रहे युवक को महरुआ मिझौड़ा मार्ग स्थित भिखारीपुर गांव के पास बुधवार रात अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

महरुआ थाना क्षेत्र के रामबाबा इतरौरा निवासी रामू (32) पुत्र रामउजागिर बुधवार सुबह पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के दोस्तपुर स्थित ससुराल गया हुआ था। रात करीब नौ बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। बताया जाता है कि जब वह महरुआ मिझौड़ा मार्ग स्थित भिखारीपुर गांव के निकट पहुंचा तो उधर से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। जब तक आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचते तब तक चालक वाहन लेकर भाग निकला।
सांस चलने की उम्मीद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ महरुआ शंभूनाथ ने बताया कि मृतक के पिता रामउजागिर की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। महरुआ निवासी राकेश (35) गुरुवार सुबह बाइक से भीटी जाते समय बाजार के पास जीप की टक्कर से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के करमुलहा गांव निवासी दीपक वर्मा (27) पुत्र रामनयन गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के पास पिकअप की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन

इसी कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर निवासी चंदन (18) पुत्र मनोहरलाल बुधवार देर शाम बाइक सेे रेलवे स्टेशन जाते समय पुराने तहसील तिराहे के पास बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर निवासी जयप्रकाश (21) पुत्र हीरालाल बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली शहजादपुर निवासी रामसूरत (50) पुत्र झिन्नू गुरुवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह घर के पास सड़क पार कर रहा था। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रामसूरत की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें