फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सपा सांसद के गृह क्षेत्र में आज दम दिखाएंगे योगी

विज्ञापन
सीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयार किया जाता मंच। -संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कटेहरी उपचुनाव की मोर्चेबंदी में जुटे सीएम योगी आदित्यनाथ सपा सांसद के गृह क्षेत्र डांड़ी में आज दम दिखाएंगे। करीब सवा तीन माह में वह यहां पांचवीं बार मौजूद रहेंगे। ताबड़तोड़ दौरों के जरिए उनकी कोशिश कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को बड़ा संदेश देने की है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार सीएम ने तो अपना काम कर दिया। अब बारी पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की है।
विज्ञापन

कटेहरी विधायक लालजी वर्मा के सपा से सांसद चुने जाने के बाद यहां उपचुनाव होने जा रहा है। यहां की कमान स्वयं सीएम ने संभाली है। इसी क्रम में उन्होंने अंबेडकरनगर और अयोध्या जनपद का लगातार दौरा शुरू किया। इस बीच सीएम ने कटेहरी पर पूरा फोकस बनाए रखा। वे सबसे पहले जिले में सात अगस्त को कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे। यहां अलग से वीवीआईपी गेस्ट हाउस जाकर कटेहरी उपचुनाव को लेकर मंत्रणा की। इसमें उन्होंने कहा था कि यहां कई दौरे करेंगे। तब पार्टी के भीतर चर्चा थी कि एक-दो से ज्यादा दौरे नहीं हो सकेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
समीक्षा बैठक के कुछ दिनों बाद ही मुख्यमंत्री कटेहरी में रोजगार मेले का शुभारंभ करने और युवाओं, महिलाओं और किसानों को योजनाओं का लाभ देने पहुंच गए। इसके बाद हीड़ी पकड़िया पहुंचकर सभा को संबोधित किया। इसी माह 10 नवंबर को कटेहरी बाजार में पहुंचकर कटेहरी को विकास के मॉडल के तौर पर स्थापित करने की घोषणा की। इसे चुनाव का अंतिम दौरा माना गया था। लेकिन अब वह कटेहरी के उस हिस्से में भी सभा करने पहुंच रहे हैं जो सपा सांसद का गृह क्षेत्र है। शुक्रवार को सीएम डांड़ी में उपचुनाव की अंतिम सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

सीएम के ताबड़तोड़ दौरों से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। राजनीतिक समीक्षक कहते हैं कि सीएम ने तो अपना काम पूरा कर दिया है। बतौर सीएम रहते हालिया चुनावों में इतने ज्यादा दौरों का यह रिकॉर्ड है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें