फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में शुरू हुए एक्सरे, मरीजों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडरनगर। जिला अस्पताल में मरीजों की सामान्य व डिजिटल एक्सरे जांच सोमवार से दोबारा शुरू हो गई। अस्पताल को दोनों ही एक्सरे के लिए फिल्म मुहैया करा दी गई। डीएम ने अस्पताल प्रशासन को कम से कम दो माह का एडवांस स्टॉक रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे जांच अक्सर फिल्म की कमी के चलते ठप हो जाती है। बीते दिनों डिजिटल एक्सरे जांच फिर ठप हो जाने की खबर को अमर उजाला ने प्राथमिकता से प्रकाशित किया था। इसे डीएम अविनाश कुमार सिंह ने गंभीरता से लिया। उनके निर्देश पर एडीएम व दो एसडीएम ने जिला अस्पताल की जांच करने पहुंचे। अधिकारियों ने डीएम को अपनी रिपोर्ट सौंपी।
डीएम ने सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश को निर्देश दिया कि अब वे जिला अस्पताल में दवाओं व अन्य जांच किट की उपलब्धता के लिए अग्रिम डिमांड उपलब्ध कराएंगे। जिससे स्टॉक खत्म होने से पहले इसकी उपलब्धता हो सके। डीएम के सख्त रुख का असर हुआ है। रविवार को जिला अस्पताल में फिल्म पहुंचने के साथ ही सोमवार से डिजिटल एक्सरे शुरू हो गया। कई तरह की सामान्य एक्सरे फिल्म भी उपलब्ध हो गईं। मरीजों के लिए राहत की खबर यह है कि अब अस्पताल में एक्सरे फिल्म का दो माह का अग्रिम स्टॉक का प्रबंध रहेगा।
विज्ञापन


प्रतिदिन होते 70 से अधिक एक्सरे
एक्सरे टेक्नीशियन योगेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतिदिन जिला अस्पताल से 70 से अधिक मरीजों की एक्सरे जांच होती है। इसमें सामान्य व डिजिटल दोनों शामिल हैं। ज्यादातर मरीजों का सामान्य एक्सरे से ही काम चल जाता है। बताया कि फिल्म की उपलब्धता हो चुकी है। अब दोबारा जांचें शुरू हो गईं हैं।

एडवांस उपलब्ध रहेगी फिल्म
जिला अस्पताल में एक्सरे फिल्म का संकट अब नहीं खड़ा होगा। इसके लिए सामान्य व डिजिटल दोनों एक्सरे फिल्म उपलब्ध हो गईं हैं। अगले दो माह तक के लिए पर्याप्त स्टॉक है। जरूरत के अनुसार समय समय पर डिमांड भेजी जाएगी। जिससे मरीजों को इसका सुचारु लाभ मिलता रहे। - डॉ. ओमप्रकाश सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें