फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: देर रात तक हटाए गए शहरी क्षेत्रों से पोस्टर, बैनर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। निकाय चुनाव में आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए सोमवार को भी सभी तीन नगर पालिका व चार नगर पंचायतों में अभियान चलाकर होर्डिंग, बैनर व पोस्टर उतारे गए। शहर के साथ बाहरी क्षेत्रों में भी अभियान चला। आचार संहिता का उल्लंघन होता दिख तत्काल जिम्मेदारों को सूचना देने की अपील लोगों से की गई।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निकाय चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। रविवार देर शाम से ही तीन नगर पालिका परिषद अकबरपुर, जलालपुर व टांडा के साथ ही चार नगर पंचायत इल्तिफातगंज, अशरफपुर किछौछा, राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह के निर्देश पर अफसर सड़कों पर उतर पड़े। देर रात तक राजनैतिक दलों व कार्यक्रमों से जुड़ी होर्डिंग, बैनर, पोस्टर उतारे जाने का काम चला। यह सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा।
नगर पालिका क्षेत्र अकबरपुर में ईओ बीना सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने शहर के बाहरी क्षेत्र गौहन्ना चौराहा के निकट, मालीपुर रोड, अयोध्या मार्ग, पहितीपुर मार्ग के अलावा वार्डों में भी पहुंचकर होर्डिंग, बैनर व पोस्टर हटवाए। इसी प्रकार जलालपुर में ईओ राजेश वर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मालीपुर रोड, मित्तूपुर रोड, फरीदपुर रोड समेत नगर के अंदर व बाहरी क्षेत्र में अभियान चलाया। टांडा, जहांगीरगंज, राजेसुल्तानपुर, अशरफपुर किछौछा व इल्तिफातगंज में अभियान चलाकर होर्डिंग, बैनर व पोस्टर हटाए गए।
विज्ञापन


उल्लंघन किया तो होगी कार्रवाई
एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता ने बताया कि सभी उड़नदस्ता टीम को सक्रिय कर दिया गया है। 24 घंटे टीम आदर्श आचार संहिता का पालन कराने को लेकर लगातार संबंधित क्षेत्र में भ्रमण करती रहेगी। यदि किसी ने भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें