फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चार महीने से एक्सरे मशीन खराब, जांच ठप

विज्ञापन
सीएचसी भियांव सेमरा में खराब पड़ी एक्स-रे मशीन।संवाद
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भियांव सेमरा में एक्सरे मशीन चार माह से खराब है, इससे मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। एक्सरे जांच के लिए मरीजों को मजबूरन निजी सेंटरों में जाकर 300 से 600 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सीएचसी में हर रोज 250 से 300 मरीजों की ओपीडी होती है, जिसमें 25 से अधिक मरीजों को एक्सरे जांच की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा जैतपुर, कटका समेत आसपास क्षेत्र के थानों में मेडिकल जांच के लिए भी घायलों को भियांव सेमरा अस्पताल ही लाया जाता है। सरकारी अस्पताल में निशुल्क एक्सरे जांच की सुविधा मिलती है, लेकिन यहां मशीन खराब होने से मरीजों की जांच नहीं हो पाती है। स्थानीय लोगों ने डीएम से समस्या का समाधान कराए जाने की मांग हैं।

बोले ग्रामीण

दुल्हूपुर के गुड्डू यादव ने कहा कि कई महीनों से एक्स रे मशीन खराब है, लोगों को पैसे खर्च कर बाहर से जांच करवानी पड़ रही है। अधिकारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए। फुलवारी के रविंद्र यादव ने कहा कि पुराने उपकरणों की वजह से जांच कराने आए मरीजों को परेशानी होती है। दुल्हूपुर के शहबान अली ने कहा कि गरीब वर्ग के लोग इलाज सरकारी अस्पताल में इसलिए कराते हैं कि एक रुपये की पर्ची में अच्छा इलाज मिल जाएगा। अस्पताल में कुछ सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन कई जांचों के लिए बाहर पैसे खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन

नई मशीन की मांग की गई
मशीन की खराबी को लेकर कई बार अधिकारियों को पत्राचार किया गया है। दरअसल मशीन के कुछ पार्ट्स अब बाजार में उपलब्ध नहीं हैं, जिससे मशीन को निष्प्रयोजन घोषित कर दिया गया है। इसके चलते विभाग से नई एक्सरे मशीन की मांग की गई है। - उमेश चौहान, अधीक्षक, सीएचसी भियांव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें