अंबेडकरनगर। चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन रविवार को मां दुर्गा के स्कंदमाता स्वरूप की पूजा-अर्चना हुई। श्रद्धालुओं ने मंदिरों व घरों में माता रानी की आराधना की। मां के चरणों में माथा टेककर मन्नत मांगी। मंदिरों में दिनभर मां के जयकारे गूंजते रहे।
अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा के पास स्थित गायत्री मंदिर, दोस्तपुर रोड स्थित काली मंदिर, पंडाटोला स्थित काली मंदिर, नगर पालिका कार्यालय के बगल स्थित दुर्गा मंदिर के परिसर पूरे दिन पूजन-अनुष्ठान का दौर चलता रहा।
इसके अलावा रतनपुर, जमुनीपुर, टांडा, जलालपुर, आलापुर, भीटी व कटेहरी समेत अन्य क्षेत्रों में भी पूरे दिन श्रद्धालुओं ने मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की। मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता के चरणों पर पुष्प अर्पित कर माथा टेका और मन्नत मांगी।