फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 56,097 कॉपियों का हुआ मूल्यांकन

Mon, 27 Mar 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के छह मूल्यांकन केंद्र पर रविवार को 56,097 उत्तर पुस्तिकाओंं का मूल्यांकन हुआ। इस बीच डीआईओएस अवधकिशोर सिंह ने मूल्यांकन केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षकों से जानकारी हासिल की।
विज्ञापन




सभी छह मूल्यांकन केंद्रों पर 18 मार्च से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू हुई थी। मूल्यांकन रविवार को भी जारी रहा। कंट्रोल रूम प्रभारी अनुपमा उपाध्याय ने बताया कि रविवार को कुल 56,097 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच हुई।



इनमें बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर में 4,570, डॉ. जीके जेतली इंटर कॉलेज में 15,062, सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर में 6,088, रामअवध जनता इंटर कॉलेज बरियावन में 8,177, जनता इंटर कॉलेज फत्तेपुर बड़ागांव में 7,733 व संतकबीर इंटर कॉलेज सैदापुर में 14,467 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें