फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सिर पर चुनरी रख कन्याओं को पूजा

Wed, 01 Oct 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय पशियापारा अकबरपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर मौजूद डीएम व बीएसए
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति 5.0 के तहत नवरात्र की अष्टमी पर मंगलवार को स्कूलों में कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएम अनुपम शुक्ला ने इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय पशियापारा अकबरपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चियों को टीका लगाया और उनके सिर पर चुनरी रखी। इस अवसर पर बालिकाओं को उपहार भी दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वावलंबन व सम्मान सुनिश्चित करना है। डीएम ने विद्यालय का निरीक्षण भी किया। इसमें शैक्षणिक गतिविधियां, मिड डे मील की गुणवत्ता की जांच की। बच्चों से संवाद कर उनसे सवाल पूछे। शिक्षकों को शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए। डीएम ने विद्यालय की दीवारों पर आ रही सीलन व वॉल पेंटिंग को दुरुस्त कराने के निर्देश बीएसए व ईओ अकबरपुर को निर्देश दिए।
माध्यमिक विद्यालयों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसका आयोजन रामलाल रामफेर इंटर कॉलेज सेवागंज, नूरे हक गर्ल्स इंटर कॉलेज टांडा, श्याम बिहारी सिंह इंटर कॉलेज सिगवन पुरुषोत्तम पट्टी, राजकीय हाई स्कूल बड़ेपुर चाचिकपुर, बाबू दयाराम आदर्श इंटर कॉलेज सुरजू जमीनपुर, राजकीय हाईस्कूल बसिया व श्रीशंकर जी इंटर कॉलेज मठिया सहित अन्य विद्यालयों में किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रमों में छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से संबंधित विषयों और यातायात नियमों के पालन के प्रति छात्राओं को जागरूक किया गया।
चरण धोकर किया कन्या पूजन

बैरमपुर बरवा स्थित एक निजी विद्यालय में कन्या पूजन किया गया। मुख्य अतिथि कथाकार पंकज शास्त्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व भगवती की वंदना से किया। संचालक व प्रबंध समिति के प्रियकीर्ति त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का स्वागत स्मृति चिह्न देकर किया। डॉ. राघवेंद्र त्रिपाठी, प्राचार्य दीप्त कीर्ति त्रिपाठी ने छात्राओं का चरण धोकर कन्या पूजन किया गया। इस दौरान प्रबंध समिति के सदस्य डॉ. राघवेंद्र त्रिपाठी, जयस्कंद त्रिपाठी, प्रियकीर्ति त्रिपाठी, श्रीश पाठक, मृत्युंजय पांडेय, शिवम तिवारी, शिवांगी तिवारी, स्वाति पांडेय, श्रेया त्रिपाठी व अन्य मौजूद रहे।

इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय पशियापारा अकबरपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर मौजूद डीएम व बीएसए

इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय पशियापारा अकबरपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर मौजूद डीएम व बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें