फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सम्राट अशोक की जयंती पर निकली बाइक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती के अवसर पर बुधवार को अकबरपुर में भव्य और ऐतिहासिक बाइक रैली निकाली गई। इसमें युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भाजपा नेता एवं नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य के नेतृत्व में निकली इस रैली में जिले भर से हजारों मोटरसाइकिल सवार शामिल हुए।
विज्ञापन


रैली जलालपुर रोड से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक पहुंची। हाथों में झंडे और बाइकों के लंबे काफिले के साथ निकली इस रैली ने पूरे शहर का माहौल उत्साह और देशभक्ति से भर दिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य सम्राट अशोक के आदर्शों समानता, सद्भाव और मानवता को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना रहा। विवेक मौर्य ने कहा कि सम्राट अशोक राष्ट्र नायक और मानवता के प्रतीक थे। उन्होंने समाज में समानता और भाईचारे का संदेश दिया तथा ऊंच-नीच और भेदभाव को समाप्त करने का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें