फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा

Thu, 26 Mar 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। चैत्र नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को जिलेभर में मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों और घरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। दिनभर घंटा-घड़ियाल और जयकारों के बीच पूजन चलता रहा। श्रद्धालुओं ने मां को पान, फल, मिठाई और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। घरों में भी विधि-विधान से पूजा की गई।
विज्ञापन

शहर के गायत्री मंदिर, टांडा मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर, शहजादपुर के रामजानकी मंदिर और शिवाला घाट स्थित दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। लोग परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना के साथ दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिरों में श्रद्धालु कतारबद्ध होकर दर्शन करते रहे। नवरात्र के अंतिम दिन मनाए जाने वाले रामनवमी पर्व को लेकर भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। पंडित उत्कर्ष त्रिपाठी ने बताया कि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का पर्व मनाया जाता है। यह भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष नवमी तिथि 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर 27 मार्च को सुबह 10 बजकर 06 मिनट तक रहेगी। बृहस्पतिवार को मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री की आराधना भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें