जिले में नए बीएसए जेएन सिंह ने बुधवार को देर शाम कार्यभार ग्रहण कर लिया। वे इससे पहले राजकीय जुबली इंटर कॉलेज गोरखपुर में प्रधानाचार्य थे। वर्ष 2003 में भी अंबेडकरनगर के बीएसए रह चुके हैं।
विज्ञापन
जिले पहुंचने पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही प्राथमिक शिक्षामित्र संघ जिलाध्यक्ष केके दुबे ने उनका स्वागत किया। बीएसए ने कहा कि जिले में स्कूलों में शत प्रतिशत नामांकन कराने पर उनका जोर होगा। शिक्षकों के साथ मिलकर शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर किया जाएगा।