फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में सफलता तय करने के लिए जुटें कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पंचायत चुनाव में पार्टी की भारी सफलता तय करने के लिए रविवार को भारतीय जनता किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने जलालपुर में बैठक की। इसमें कार्यकर्ताओं से अभी से जुटने का आह्वान किया गया। कहा गया कि समय रहते बूथ व सेक्टर पदाधिकारियों को जुटने की जरूरत है जिससे पंचायत चुनाव में पार्टी से जुड़े प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित कर सकें।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा हुई। पदाधिकारियों को सक्रियता से जुटने का आह्वान किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने संगठन पदाधिकारियों को पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर कई अहम जानकारी दी। कहा कि मतदाता सूची कार्य इसमें सबसे अहम है। प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में जुड़े, यह संगठन पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है।
उन्होंने आम जनता के बीच सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार भी करने का आह्वान किया। बैठक का संचालन डॉ. अशोक कुमार उपाध्याय ने की। इस मौके पर जिला महामंत्री अमरनाथ सिंह, जिला मंत्री रामदररश उपाध्याय, ओमप्रकाश उर्फ मुन्ना, दिनेश वर्मा, डॉ. योगेश व राजकरन निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें