फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूती से बसपा के साथ खड़ा कार्यकर्ता - सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। कार्यकर्ता पूरी मजबूती से बसपा के साथ खड़ा है। सर्वजन समाज की बेहतरी के लिए अब आम जनमानस भी बहन मायावती को 2022 में मुख्यमंत्री बनाने जा रहा है। ऐसे में अपनी झोली भरने के लिए बसपा को कमजोर करने के कुछ लोगों के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। यह विचार सोमवार को बसपा संसदीय दल के नेता रितेश पांडेय ने भियांव और जलालपुर विकास खंड में कार्यकर्ताओं की अलग-अलग बैठकों को संबोधित करते हुए प्रकट किए।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं की एकजुटता के लिए बधाई देते हुए कहा कि बसपा का कार्यकर्ता सिर्फ बहन मायावती को अपना नेता मानता है। हम सब भाई-भाई और भाई-बहन रूपी कार्यकर्ता सिर्फ मायावती को 2022 में मुख्यमंत्री बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।
उन्होंने कहा कि अपनी झोली भरने की कोशिश में जो लोग बसपा को कमजोर करने का सपना देख रहे हैं, उन्हें निराशा लग रही है। रितेश पांडेय ने कहा कि समतामूलक समाज की स्थापना सिर्फ बसपा ही कर सकती है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी पांच विधानसभा सीट बसपा की झोली में होंगी। यहां से निकला जीत का संदेश पूरे प्रदेश में नया रिकॉर्ड बनाएगा।
विज्ञापन

श्रावस्ती सांसद व उप नेता राम शिरोमणि वर्मा ने कहा कि पिछड़े वर्ग के हितों के लिए बसपा से ज्यादा किसी ने नहीं किया है। सरकार से लेकर पार्टी और चुनाव तक में व्यापक महत्व बहन मायावती ने दिया है। इसे पिछड़ा समाज भूल नहीं सकता, क्योंकि मौजूदा सरकार पिछड़ों की घोर उपेक्षा कर रही है।
मुख्य सेक्टर संयोजक विश्वनाथ पाल और मुख्य सेक्टर प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने सेक्टर और बूथ कमेटियों को मजबूत बनाने के अभियान पर चर्चा की। कहा कि इसमें सर्व समाज के लोगों की समुचित भागीदारी सभी बूथ और सेक्टर में तय करना है। सेक्टर प्रभारी रामनयन निर्दोष और जिलाध्यक्ष अरविंद गौतम ने कहा कि बसपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां कार्यकर्ता ही नेता तैयार करता है। ऐसे में किसी को भी मुगालते में नहीं रहना चाहिए।
वक्ताओं ने कहा कि हम सबका एक मिशन है कि बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाना। उसके लिए एक-एक कार्यकर्ता और बहुजन समाज का व्यक्ति पूरी ताकत लगा देगा। बैठकों को वरिष्ठ नेता डॉ. दयाराम राजभर, रामजीत केसरी, सहेंद्र वर्मा, तिलकधारी गौतम, राजेश गौतम, बबलू पाल, दद्दू यादव और बच्चाराम आदि ने भी संबोधित किया। बाद में सांसद रितेश पांडेय ने सपा से आए सगीर अहमद, इरफान, राकेश जायसवाल, परदेशी निषाद और दशरथ निषाद का पार्टी में स्वागत किया। कहा कि आने वाले दिनों में यह कारवां और तेजी से बढेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें