फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नहर में डूबने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
जितेंद्र (फाइल फोटो)
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र के हरीपुर माइनर में मजदूरी करने निकले मजदूर जितेंद्र का शव शनिवार सुबह उतराता मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

जमुनीपुर निवासी राजपाल ने बताया कि उनका छोटे भाई जितेंद्र मजदूरी करते थे। शुक्रवार सुबह वह मजदूरी करने की बात कहकर घर से निकले थे। शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक ग्रामीण ने शारदा सहायक नहर के हरीपुर माइनर में जितेंद्र का शव उतराता हुआ देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। मौत की खबर मिलते ही जितेंद्र की मां सीता देवी अचेत हो गईं। पिता रामजनम का रो-रोकर बुरा हाल है। जितेंद्र की पत्नी नीता का तीन साल पूर्व निधन हो चुका था जिससे वह अपने पांच बच्चों शालू (18), नीलू (14), लाडो (10), पलक (8) और सबसे छोटे छह वर्षीय अभिराज का अकेले पालन-पोषण कर रहे थे। पिता की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें