फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 माह से नहीं मिला मानदेय

Fri, 26 Jun 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा कि एमपीडब्ल्यू कर्मचारी पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। इसके बावजूद उनकी उपेक्षा की जा रही है। पिछले 9 माह से मानदेय के लिए तरस रहे कर्मचारियों ने अपने स्थायी समायोजन की मांग उठाई।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सुरजीत खरवार की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय पर एकत्रित एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों ने शुक्रवार को धरना दिया। कहा कि संविदा कर्मी अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। इसके बावजूद शासन प्रशासन उनकी अनदेखी कर रहा है। पिछले 9 माह से वह मानदेय नहीं पा रहे हैं।

इससे उनके समक्ष आर्थिक तंगी उत्पन्न हो गई है। कई बार इस बावत स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। इससे उन्हें मानदेय नहीं मिल पा रहा है। संविदा कर्मचारियों ने बाद में डीएम विवेक को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


रुके मानदेय का अविलंब भुगतान कराने व स्थायीकरण करने की भी मांग की। कहा कि यदि उनकी मांगें न पूरी हुईं तो अनिश्चितकालीन आंदोलन शुुरू किया जाएगा। इस मौके पर विनय कुमार, राजेश कुमार, अजय कुमार, मोहम्मद शाबिर, अरुण कुमार व अमित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें