फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सरयू कटान रोकने को 2.40 करोड़ की परियोजना पर काम शुरू

विज्ञापन
टांडा के छज्जापुर में सरयू नदी के दाहिने तट पर कटान रोकने के लिए जियो बैग स्लोप पिचिंग व परक्यू
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेकरनगर)। सरयू नदी की बाढ़ और कटान से प्रभावित टांडा क्षेत्र को राहत देने के लिए बाढ़ खंड विभाग ने दो करोड़ 40 लाख रुपये की सुरक्षा परियोजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। छज्जापुर क्षेत्र में सरयू नदी के दाहिने तट पर जियो बैग से स्लोप, पिचिंग और परक्यूपाइन लगाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन

कटान रोकने के लिए 750 मीटर लंबाई में तीन पंक्तियों में परक्यूपाइन लगाए जा रहे हैं। इसके साथ जियो बैग स्लोप पिचिंग का कार्य भी कराया जा रहा है, जिससे नदी के तेज बहाव से होने वाले भूमि कटान पर प्रभावी नियंत्रण मिलने की उम्मीद है। टांडा तहसील को बाढ़ की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील माना जाता है। नेपाल में भारी वर्षा और विभिन्न बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी का सीधा असर इस क्षेत्र पर पड़ता है, जिससे हर वर्ष बाढ़ और कटान की समस्या उत्पन्न होती है।
बाढ़ खंड विभाग के अवर अभियंता धीरेंद्र कुमार ने बताया कि परियोजना का करीब 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य भी 15 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें