फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के लिए गंभीरता से करें काम

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम सैमुअल पॉल एन। -संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विधानसभा क्षेत्रों के फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण काम को लेकर सोमवार को डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व विभिन्न पार्टी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। कहा कि पहली जनवरी 2023 के आधार पर विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए कार्यक्रमों की तिथिवार सूची भी जारी कर दी गई है। सभी मिलकर अधिकाधिक मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराएं।
विज्ञापन

डीएम सैमुअल पॉल एन ने बताया कि एकीकृत निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन नौ नवंबर 2022 को होगा। दावे और आपत्तियां आठ दिसंबर तक प्राप्त की जाएंगी। दावे व आपत्तियों को प्राप्त करने के लिए 12 नवंबर, 20 नवंबर, 26 नवंबर तथा चार दिसंबर को विशेष अभियान चलेगा। 26 दिसंबर को दावे व आपत्तियों का निस्तारण होगा। इसके बाद पांच जनवरी 2023 को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
उन्होंने सभी बूथ लेविल अधिकारियों से कहा कि नौ नवंबर से घर-घर जाकर सत्यापन करें। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के दौरान स्वैच्छिक रूप से मतदाताओं से आधार लिंक कराने के लिए नंबर जुटाएं। पहली जनवरी 2023 को 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर रहे सभी महिला व पुरुष युवाओं का आवेदन मतदाता बनने के लिए कराया जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा मतदाता सूची में शामिल व्यक्ति यदि मृतक, अवयस्क, अनुपस्थित, स्थायी रूप से स्थानांतरित आदि का मामला हो तो ऐसे मतदाताओं का नाम सूची से हटाने का काम प्राथमिकता से किया जाए। इसके लिए गंभीरता के साथ सत्यापन किया जाएगा।
इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अशोक कुमार कनौजिया, एडीएम न्यायिक वैभव शर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, बसपा जिलाध्यक्ष सुनील गौतम, निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष रामशकल यादव व कांग्रेस नेता डॉ. विजयशंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें