फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 18 जुलाई से शुरू होगा मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी अब जमीन पर उतरने लगी है। राज्य निर्वाचन आयोग से मिले कार्यक्रम के मुताबिक जिले में 18 जुलाई से मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य शुरू किया जाएगा। इस कार्य में नई वोटर एंट्री, नाम संशोधन और पुराने नाम हटाने की प्रक्रिया शामिल है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 जनवरी 2026 को होगा।
विज्ञापन

मतदाता सूची में 1 जनवरी 2025 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को पहली बार वोटर बनने का मौका मिलेगा। आयोग ने निर्देश दिया है कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएं ताकि कोई भी योग्य व्यक्ति मतदान से वंचित न रह जाए। 18 जुलाई से 13 अगस्त तक बीएलओ को जिम्मेदारी वाले क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। इसके बाद 14 अगस्त से 29 सितंबर तक बीएलओ गांव-गांव जाकर घर-घर सर्वे करेंगे और योग्य मतदाताओं की जानकारी जुटाएंगे। इस बीच 14 से 22 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी दी जाएगी। वहीं पंचायत चुनाव को लेकर जोड़-घटाने का गणित भी गांवों में पुराने वोट चेक किए जा रहे हैं और नई प्रविष्टियों के लिए ग्रामीणों ने तैयारी शुरू कर दी है। कहीं नाम जुड़वाने की चर्चा है, तो कहीं पुराने नाम हटवाने की रणनीति बन रही है।
सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत डॉ महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि आयोग के दिशा निर्देश पर पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध होगी। सभी बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे हर पात्र नागरिक को सूची में शामिल करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें