फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 48 करोड़ रुपये से 19 परियोजनाओं का काम पूरा

Tue, 01 Oct 2024 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
नरायपुर गोकुलपुर में बनकर तैयार ओवरहेड टैंक।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अंबेछकरनगर। जिले में 19 ग्राम पंचायतों की 40 हजार आबादी को जल्द ही पानी टंकी के माध्यम से शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। लगभग 48 करोड़ की लागत से इन परियोजनाओं पर काम चल रहा था। 19 परियोजनाओं का काम पूरा होते ही आपूर्ति शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

जिले के 899 ग्राम पंचायतों की लगभग 20 लाख की आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 571 परियोजना पर काम शुरू कराया गया था। इसमें से 509 परियोजना पर विंध्या टेलीलिंक तो 62 परियोजनाओं पर वेल स्पेन काम कर रही है। बीते अगस्त माह में विंध्या टेलीलिंक की 43 परियोजना जबकि वेल स्पेन की नौ परियोजना पूरी हुईं। इनमें टैंक के माध्यम से पानी की आपूर्ति चल रही है। अब सितंबर में विंध्या टेलीलिंक की 19 परियोजना का काम लगभग पूरा हो चुका है। ज्यादातर परियोजना में टंकी के माध्यम से पानी चालू कर दिया गया, जिसकी टेस्टिंग का काम चल रहा है। जो बची हैं, उनमें भी एक दो दिन में पानी का संचालन शुरू हो जाएगा।
पूरी हुई यह परियोजना
विंध्या टेलीलिंक के प्रोजेक्ट मैनेजर सतेंद्र तिवारी ने बताया कि सितंबर में देवरिया बुजुर्ग, देवरिया पंडित, हरिहरपुर, केवटला, बहलोलपुर, उकरा,फत्तेपुर ककरडिला, भगवतीपुर, पारस कटुई, अफजलपुर, पकडी भोजपुर, सलाहुद्दीनपुर, दायमपुर, सरजूपुर, मदारभारी,अवधनापुर,बाला पैकौली, नगहरा व शेखपुर मलपुरा में पानी टंकी के माध्यम से आपूर्ति शुरू कर दी गई है। बताया कि अक्तूबर माह में 35 परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

काम जल्द पूरा करने के निर्देश
दोनों एजेंसी को मार्च तक सभी परियोजना को पूरा करने का निर्देश दिया गया है। ऐसा न करने वाली एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -सूरज वर्मा, अधिशासी अभियंता जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें