अंबेडकरनगर। एसपी प्राची सिंह ने मंगलवार रात जिले की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए नौ उपनिरीक्षकों समेत 17 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए। सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
उपनिरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह को कोतवाली अकबरपुर से जहांगीरगंज की बिड़हर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। बिड़हर चौकी प्रभारी रहे उपनिरीक्षक चंद्रकांत सिंह को कोतवाली अकबरपुर भेजा गया है। उपनिरीक्षक रामबचन यादव को पुलिस लाइन से जहांगीरगंज, रमेश यादव को बेवाना और बृजलाल को कोतवाली आलापुर भेजा गया है।
शिवजीत बहादुर सिंह को पुलिस लाइन से कोतवाली अकबरपुर, अमलेश यादव को आलापुर, रामखेलाड़ी को आलापुर से जैतपुर और कृष्णा यादव को जहांगीरगंज से सम्मनपुर भेजा गया है।
इसके अलावा मुख्य आरक्षी सरोज यादव को कटका से अकबरपुर भेजा गया है। आरक्षी सत्येंद्र प्रसाद को पुलिस लाइन से जैतपुर, शिवाजी यादव को राजेसुल्तानपुर और कृष्ण पाल को टांडा भेजा गया है। कपिल रावत और शाहरूख को पुलिस लाइन से सम्मनपुर तथा मुलायम यादव को पुलिस लाइन से कटका भेजा गया है। आरक्षी अजय चौधरी का तबादला इब्राहिमपुर से कोतवाली अकबरपुर किया गया है। (संवाद)