फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों का मनोबल बढ़ाएंगी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सीमा पर देश की रक्षा में मुस्तैद जवानों के लिए करवा चौथ का व्रत रखकर उनकी पत्नियां मनोबल बढ़ाएंगी। पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखने वाली महिलाएं ऑनलाइन माध्यम से ही पति का दर्शन कर पारण करेंगी। महिलाओं ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

इन्हें पति के निकट न होने का दुख जरूर है लेकिन इस बात का गर्व भी है कि उनके पति की हिम्मत व योगदान से ही देशवासी सुकून की नींद सो पाते हैं। उधर पर्व संबंधी खरीदारी को लेकर बाजारों में पूरे दिन चहल-पहल रही।
पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह का माहौल है। इन सबके बीच देश की सीमा पर तैनात जवानों की पत्नियां भी काफी उत्साहित हैं। उन्हें इस बात की कसक जरूर है कि पति उनके पास नहीं हैं लेकिन उन्हें गर्व भी है कि उनके पति देश की सुरक्षा में लगे हैं। सोमवार को अमर उजाला टीम ने जब ऐसी महिलाओं से बात की जिनके पति देश की सीमा पर तैनात हैं तो उन्होंने गर्व के साथ कहा कि उन्होंने पूरी तैयारियां कर रखी हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत कदनापुर निवासी धर्मेंद्र सिंह वर्ष 2004 से सीआरपीएफ की 109वीं बटालियन में तैनात हैं। उनकी पत्नी सुषमा सिंह ने बताया कि मौजूदा समय में उनके पति मणिपुर में तैनात हैं। वे शुरू से ही पति की दीर्घायु के लिए करवाचौथ व्रत रखती चली आ रही हैं।
कहा कि वह ऑनलाइन माध्यम से पति को देखकर व्रत का पारण करेंगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बताया कि उन्हें इस बात का गर्व है कि पति करवा चौथ में यहां भले ही नहीं आ पा रहे हैं लेकिन देश की रक्षा में तो लगे हैं।
जलालपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर निवसी सगे भाई सुरजीत सिंह व सूर्यकुमार सिंह बंगाल इंजीनियर बटालियन में तैनात हैं। सुरजीत की पत्नी डिंपल सिंह ने बताया कि उनके पति वर्ष 2005 से देश की सेवा कर रहे हैं। इस समय उनकी तैनाती जम्मू में है जबकि सूर्यकुमार की पत्नी सारिका सिंह ने बताया कि उनके पति 2010 से आर्मी में हैं। मौजूदा समय में वह पुणे में तैनात हैं। दोनों महिलाओं ने कहा कि इस बात की कसक तो है कि उनके पति उनके पास नहीं हैं लेकिन उन्हें गर्व है कि उनके पति की देश की सुरक्षा तो कर रहे हैं। बताया कि वे भी ऑनलाइन तरीके से पति को देखकर व्रत का पारण करेंगी।
भीटी तहसील क्षेत्र अंतर्गत मदारभारी निवासी अनुराग सिंह पुलवामा में तैनात हैं जबकि उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह मौजूदा समय में पश्चिम बंगाल में बीएसएफ में दरोगा के पद पर तैनात हैं। प्रतिभा सिंह ने बताया कि वह करवाचौथ व्रत के लिए अवकाश पर यहां गांव आई हैं। वे ऑनलाइन माध्यम से पति को देखकर व्रत का पारण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें