अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए बुधवार को जिले भर में विशेष अभियान चलाया गया। हंसवर मिशन शक्ति टीम ने बहाउद्दीनपुर में महिलाओं और छात्राओं को वीमेन पावर लाइन-1090, यूपी पुलिस आपातकालीन सेवा-112, सीएम हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा-102, एम्बुलेंस-108, महिला हेल्पलाइन-181 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930 के बारे में जागरूक किया। आलापुर मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, आजीविका मिशन, वन स्टॉप सेंटर, आयुष्मान भारत योजना, महिला शक्ति केन्द्र एवं मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना जैसी योजनाओं के बारे में बताया। बसखारी मिशन शक्ति टीम ने ग्राम शिवपाल में जाकर महिलाओं को सुरक्षा से संबंधित सभी प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों और साइबर क्राइम सहायता के प्रति जागरूक किया। जहांगीरगंज के ग्राम बेवाना में बच्चों को गुड टच-बैड टच की जानकारी दी।