फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: महिलाओं को किया गया जागरूक

Mon, 29 Sep 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मिशन शक्ति फेज पांच के तहत रविवार को जिले में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। खैराबाद में तहसीलदार अतुल सेन व थानाध्यक्ष अनिल सिंह की ओर से रवाना किए वाहन ने प्रचार किया। प्रचार वाहन के साथ महिला पुलिसकर्मियों ने कस्बे के विभिन्न चौराहों पर जाकर महिलाओं को 1090, 181 वूमेन पावर हेल्प लाइन नंबर, 102 स्वास्थ्य सेवा, यूपी 112 के बारे में जानकारी दी। शहर में यातायात निरीक्षक फरीद अहमद ने वाहनों पर मिशन शक्ति के स्टीकर वाहनों पर लगाए। रेउसा कस्बे में पहुंचे थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी ने भ्रमण कर महिलाओं को जागरूक किया। वहीं शनिवार को मछरेहटा में थानाध्यक्ष प्रभात गुप्ता ने एक दिन की थानाध्यक्ष बनी छात्रा सौम्या को थाने के अपराध रजिस्टर, कार्रवाई रजिस्टर व अन्य के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा शहर कोतवाली, महमूदाबाद, सिधौली, महोली, हरगांव, संदना, कमलापुर थाने में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें