खैराबाद(सीतापुर)। ब्लॉक संसाधन केंद्र शिक्षकों का चल रहा प्रशिक्षण रविवार को समाप्त हो गया। अब अगले चरण का प्रशिक्षण चार अक्तूबर से प्रारंभ होगा। बीईओ संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि करीब 700 शिक्षक/शिक्षामित्र का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। अब केवल अंतिम बैच का प्रशिक्षण होना है। प्रशिक्षण में शिक्षकों को बेहतर तरीके से पठन पाठन कराने के तौर तरीके सिखाएं गए। साथ ही बच्चों के लिए अभ्यास कार्य का क्या महत्व हैं इस पर विस्तार से चर्चा की गई। सप्ताह में किस दिन क्या पढ़ाया जाना है। प्रशिक्षण में एआरपी संजीव पटेरिया, शिवेंद्र प्रताप सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।