फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: महिलाओं ने निकाली जन आक्रोश पदयात्रा

Thu, 30 Apr 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रवण क्षेत्र। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिउटीपारा में बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से महिला जन आक्रोश पदयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


पदयात्रा का नेतृत्व ग्राम प्रधान चिउटीपारा शकुंतला देवी और मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष दुर्गावती मिश्रा ने किया। इस दौरान महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए 33 प्रतिशत महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराया। शकुंतला देवी ने कहा कि महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं और अपने अधिकारों के प्रति सजग हैं। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दुर्गावती मिश्रा ने महिलाओं से संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए आगे आने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लाल बहादुर पाल ने कहा कि महिलाएं अब संगठित होकर आगे बढ़ रही हैं। इस अवसर पर रेनू वर्मा, दीप कुमारी, रेनू यादव, सोनी वर्मा, लक्ष्मी सुमन, कुसुम, बरखा तिवारी, अनीता, सुनीता, गुड्डी देवी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें