फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चुप्पी तोड़ हक के लिए आगे आएं महिलाएं

Thu, 21 Dec 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में छात्राओं को जागरूक करती पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत बृहस्पतिवार को पुलिसकर्मियों ने अकबरपुर समेत जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में छात्राओं, युवतियों व महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया। अपील किया कि चुप्पी तोड़कर हक की आवाज बुलंद करें। ऐसा करने से ही उन्हें उनका हक मिल सकेगा।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने अकबरपुर, जलालपुर, भीटी, आलापुर व टांडा तहसील क्षेत्र में अलग-अलग माध्यमों से छात्राओं, युवतियों व महिलाओं को जागरूक किया। सुरक्षा के टिप्स दिए। कहा कि सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को लेकर उन्हें खुद भी जागरूक होना होगा। एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि महिला सशक्तीकरण को लेकर चलाए जा रहे अभियान का बेहतर परिणाम सामने आ रहा है। महिलाएं अब हक की आवाज बुलंद करने लगी हैं। महिलाओं के जागरूक होने से महिला हिंसा व उत्पीड़न पर काफी हद तक अंकुश भी लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें