फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अतिक्रमण हटाने गई टीम से महिलाओं की नोकझोंक

विज्ञापन
शनिवार को अकबरपुर के मानस नगर कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने गई जेसीबी के सामने प्रदर्शन करती महिलाए
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका परिषद की मानस नगर कॉलोनी में रास्ते पर बनी दीवार हटाने पहुंची पुलिस व प्रशासनिक टीम को स्थानीय महिलाओं के तीखे विरोध के कारण वापस लौटना पड़ा। महिलाओं ने जेसीबी के सामने हंगामा किया और प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया। घंटों चले हंगामे के बाद टी बैरंग लौट गई।
विज्ञापन

मानस नगर कॉलोनी में 100 से अधिक मकान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक व्यक्ति ने दीवार बनाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। उन्होंने 13 जुलाई को जिलाधिकारी व ईओ से शिकायत की थी, जिस पर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए थे। दूसरे पक्ष ने बिना नक्शे के रास्ता स्वीकृत करने और भू माफियाओं को शरण देने का आरोप लगाया था।
शनिवार को ईओ राजमणि वर्मा, अवर अभियंता मालविका सिंह और पुलिस बल जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। जेसीबी ने दीवार गिराना शुरू किया तो महिलाओं और पुरुषों ने इसे अवैध बताते हुए हंगामा किया। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका पर बिना नोटिस के कार्रवाई का आरोप लगाया। करीब दो घंटे की तकरार के बाद टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें